CWG 2022 Medal Record: बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा। भारत ने इस साल कॉमनवेल्थ में कुल 61 मेडल अपने नाम किए। इस साल भारत का प्रदर्शन कई मायनों में इतिहासिक था। 1934 में पहली बार भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया था। भारत ने एथलेटिक्स में अपने पहला मेडल 1958 में हासिल किया था। 1958 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में मिल्खा सिंह ने 440 यार्ड्स रेस में भारत को गोल्ड दिलाया था।
एथलेटिक्स में भारत का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
1934 से लेकर साल 2022 तक भारतव कुल 20 कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले चुका है। इन कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने एथलेटिक्स में 28 मेडल अपने नाम किए थे। साल 2010 में हुए नई दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने 12 जीते थे। वहीं बर्मिंघम कॉमनवेल्थ में भारत ने एथलेटिक्स में 8 मेडल जीते हैं। यह इन खेलों के इतिहास में एथलेटिक्स में भारत का दूसरा सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा है।
Also Read – Veer Mahan: WWE के इस शक्तिशाली सुपरस्टार के बारे में ये रोचक बातें आपको जरूर जाननी चाहिए
तेजस्विन की हाइ जंप और श्रीशंकर की छलांग
इस साल भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को एथलेटिक्स में पहला मेडल जिताने का काम तेजस्विन शंकर ने किया। उन्होंने हाई जंप में 2.22 मीटर ऊंची छलांग लगाकर ब्रॉन्ज जीता। कॉमनवेल्थ के अब तक के इतिहास में हाई जंप में यह भारत का पहला पदक था। इसके बाद मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों के लॉन्ग जंप फाइनल में 8.08 मीटर के बेस्ट जंप के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
प्रियंका और अविनाश ने बनाया रिकॉर्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स में 9वें दिन भारत को एथलेटिक्स में दो और बड़ी सफलताएं मिलीं। पुरुषों की 3000 स्टीपलचेज में भारत के अविनाश मुकुंद साबले ने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (8 मिनट 11.20 सेकंड) करते हुए सिल्वर जीता। वहीं महिलाओं की 10,000 मीटर रेस वॉक में भारत की प्रियंका ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उन्होंने भी यहां अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (43 मिनट 38.83 सेकंड) करते हुए मेडल जीता।
ट्रिपल जंप में भी भारत को मिली सफलता
कॉमनवेल्थ गेम्स के दसवें दिन भारत ने एथलेटिक्स में 4 मेडल हासिल किए। महिलाओं की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में अन्नू रानी ने 60 मीटर दूर भाला फेंकते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं 10 किमी की वॉक रेस में संदीप ने 38:42.33 मिनट का समय निकालकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके अलावा ब्दुल्ला अबुबकर ने 17.02 मीटर लंबी छलांग लगाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया और एल्डोस पॉल ने 17.03 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड जीता।
See also
Also Read – Asia Cup 2022: एशिया कप के लिए टीम का हुआ ऐलान, चोट के चलते बुमराह बाहर, देखिए स्क्वाड
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Web News INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।
Source: www.dnpindiahindi.in”